1 साल के बच्चे के लिए सबसे अच्छा दूध कौन सा है?HealthPlanet

Posted on Fri 21st Oct 2022 : 13:40

गाय-भैंस या बकरी, जानिए कौन सा दूध है आपके बच्चे के लिए बेहतर?

वैसे तो शिशु को एक साल तक मां का ही दूध पीना चाहिए. मां का दूध बच्चे के लिए सबसे बेहतर है. अगर किसी वजह से मां बच्चे को दूध नहीं पिला पा रहीं हैं तो बच्चों के लिए फॉर्मूला ट्रिक दे सकते हैं.
बच्चों के लिए दूध कितना जरूरी होता है ये हम सब जानते हैं पर उनके शरीर को कितने और कौन से दूध की जरूरत है इसे लेकर कंफ्यूजन बना रहता है. बच्चे को गाय का दूध दें या भैंस का या मिल्क पाउडर. ये सवाल हर पेरेंट्स के मन में उठते हैं. तो आप परेशान होना छोड़ दीजिए. यहां पर हम आपको बताते हैं कि बच्चे की ग्रोथ के लिए कौन सा दूध पिलाना बेहतर रहेगा. इसके साथ ये भी बताएंगे कि किस उम्र में कितना दूध पीना चाहिए.गाय और भैंस का दूध-बच्चों के लिए क्या है बेहतर? आपको सुनकर हैरानी होगी कि छोटे बच्चों के लिए गाय और भैंस के दूध से भी ज्यादा फायदेमंद पाउडर मिल्क होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि गाय या भैंस के दूध में मिलावट की गुंजाइश बनी रहती है. लेकिन यदि आप अपने सामने ही गाय या भैंस का दूध निकलवाकर लाते हैं तो आप बच्चे को यह दूध पिला सकते हैं.

वैसे बच्चों के लिए कहा जाता है कि गाय का दूध ज्यादा बेहतर होता है. गाय का दूध बच्चों के लिए हल्का बताया जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि भैंस के दूध में गाय के दूध के मुकाबले ज्‍यादा फैट होता है. गाय के 100 मिली दूध में करीब 65-70 कैलरी होती है, जोकि मां के दूध जितनी ही है. इसके अलावा गाय के दूध में फैट भी कम होता है. भैंस के 100 मिली दूध में 117 कैलरी होती है.

वैसे तो शिशु को एक साल तक मां का ही दूध पीना चाहिए. मां का दूध बच्चे के लिए सबसे बेहतर है. अगर किसी वजह से मां बच्चे को दूध नहीं पिला पा रहीं हैं तो बच्चों के लिए फॉर्मूला ट्रिक दे सकते हैं.
पिला सकते हैं बकरी का दूध शिशु को 6 महीने तक मां का दूध ही पिलाया जाता है और इसके बाद शिशु को गाय या भैंस का दूध दिया जाता है. इसके अलावा अन्‍य पशुओं का दूध बच्‍चों का कम ही पिलाया जाता है जबकि ऐसा नहीं है कि उनमें पोषण की मात्रा कम होती है. अगर आप अपने बच्‍चे को गाय या भैंस के अलावा किसी अन्‍य पशु का दूध पिलाना चाहते हैं तो बकरी का दूध पिला सकते हैं.

बकरी के दूध में लैक्‍टोज नामक शुगर होती है जिसे पचान पाचन तंत्र के लिए सबसे ज्‍यादा मुश्किल होता है. गाय के दूध में कैल्शियम के साथ लैक्‍टोज भी खूब होता है जिसकी वजह से बच्‍चा इसे आसानी से पचा नहीं पाता है. वहीं बकरी के दूध में इससे कम मात्रा में लैक्‍टोज होता है. बकरी का दूध आसानी से पच जाता है. बकरी के दूध में अन्‍य मिल्‍क की तुलना में प्रीबायोटिक ज्‍यादा होते हैं. इससे बच्‍चे का पेट ठीक रहता है और गुड बैक्‍टीरिया बना रहता है.
किस उम्र में कितना दूध पीना सही डॉक्टरों की मानें तो दूध एक कंप्लीट फूड डाइट है. आइए जानते हैं किस उम्र के व्यक्ति को कितना दूध पीना चाहिए. 0-1 साल
0 से 1 साल इस उम्र के बच्चों को गाय, भैंस या पैकेट का दूध नहीं देना चाहिए. इनके लिए मां का दूध सबसे बेहतर होता है.

1-से 2 साल

एक से दो साल के बच्चों के दिमागी विकास को बेहतर बनाने के लिए उन्हें ज्‍यादा फैट वाली डाइट की जरूरत होती है, इसलिए उन्हें फुल क्रीम मिल्क देना चाहिए. रोजाना दिन में 3-4 कप दूध पीना जरूरी है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info